हल्द्वानी:पुलिस चार अवैध तमंचे, कई कारतूस और चोरी के मोटरसाइकिल के साथ चार आरोपियों को पकड़ा, बड़ी वारदात के फिराक में….

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के बनभूलपुरा और रामनगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध तमंचे और कारतूस और चोरी की बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोलापुर बाईपास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 315 बोर का दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस एक चोरी की बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही आरोपियों की आपराधिक इतिहास तलासी जा रही है. पुलिस के जांच में सामने आया कि पकड़ा गया एक अभियुक्त राहुल धनेला निवासी मुक्तेश्वर नैनीताल का रहने वाला है जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है वही एक आरोपी का नाम मोहम्मद फरमान है जो बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक का बगीचा का रहने वाला है. बताया जा रहा कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे.आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
एक अन्य मामले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने दो अवैध तमंचे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के रहने वाले हैं. एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी इस दौरान टेढ़ा गांव के पास बाइक सवार दो आरोपियों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कर दो उसे बरामद किया गया है. बताया जा रहा कि पकड़े गए आप ए तमंचे की सप्लाई करने उत्तराखंड आए थे. पकड़े गए आरोपियों का नाम हिमांशु सिंह और विक्रांत मावी है जो उत्तर प्रदेश थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर के रहने वाले हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO