हल्द्वानी:बैंक का अधिकारी बन केवाईसी के नाम पर महिला के साथ 55 हजार की ठगी।

हल्द्वानी :मुखानी थाना क्षेत्र फतेहपुर के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 3 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन नंबर आया जहां कहा कि वह एसबीआई लामाचौड बैंक से बोल रहा है आपके खाते की केवाईसी करनी है। इस दौरान महिला ने कहा कि उसकी बैंक खाते की केवाईसी हो रखी है लेकिन अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताने वाला ने कहा कि आपकी केवाईसी ऑनलाइन होनी है जिसको लेकर कुछ जानकारियां चाहिए जिसके बाद उसने कुछ जानकारियां दे दी। जिसके बाद उसके खाते से अचानक ₹10000 कट गए खाते से रकम कटते ही उसके होश उड़ गए गया जिसके बाद उसने बैंक में अपने भाई को भेज कर खाते को बंद कराने के लिए आवेदन दिए इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से ₹55000 निकल चुके हैं। पूरे मामले में महिला ने मुखानी थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला दीप्ति के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही बैंक से डिटेल निकाली जा रही है आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार