हल्द्वानी: चलती हौंडा सिटी कार धू-धू कर जली कार सवार सुरक्षित ..देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: चलती हौंडा सिटी कार धू-धू कर जली कार सवार सुरक्षित।

चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानिबंगर के पास शनिवार देर रात एक होंडा सिटी कार में आग लग गई। कार में आग लगते हैं कार सवारों में हड़कंप मच गया किसी तरह से कार सवार लोगों ने उतर कर अपनी जान बचाई सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने से पहले कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात काठगोदाम निवासी त्रिभुवन पंत अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर चोरगलिया से काठगोदाम की ओर आ रहे थे इस दौरान गौलापार दानिबंगर रोड के पास चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते हैं सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल अपनी जान बचाई । चोरगलिया थाना प्रभारी संजय जोशी ने बताया कार में आग लगने के समय पुलिस गश्त पर थी जिससे तत्परता रहते हुए कार सवारों को सुरक्षित बचा लिया गया था। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट आता कारण बताया जा रहा है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें