हल्द्वानी: गौलापार में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना रद्द करने, सिंचाई नहरों को सुधारने को लेकर ग्रामीण डीएम से की मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के गौलापार में बनने वाले आवासीय योजना को रद्द करने और गौलापार क्षेत्र के सिंचाई नहरों के खराब और बंद हो जाने के चलते खेतों में पानी नहीं पहुंचने की मांग को लेकर गौलापार के दर्जनों ग्रामीण आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के ग्रामीण इलाकों में बनने से ग्रामीण इलाकों का माहौल खराब होगा साथ ही उपजाऊ भूमि भी बर्बाद होगी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि गौलापार क्षेत्र के सिंचाई नहर पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं जगह-जगह नहर बंद हो जाने के चलते किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है ऐसे में किसानों के आगे संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देते हुए कहां थी जल्द वस्थाएं दुरुस्त की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर को सफाई करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि आवंटन की भी बात कही। प्रधानमंत्री आवासीय योजना को रद्द करने की मांग को जिलाधिकारी ने कहा कि मामला शासन स्तर का है ग्रामीणों की समस्याओं को शासन को अवगत कराया जाएगा।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें