हल्द्वानी:नशेड़ी भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नशेड़ी छोटे भाई ने बड़े भाई को इतना पीटा की इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है पूरे मामले में मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि बीती 22 मार्च को उसका देवर नशे की हालत में घर में तोड़फोड़ करने लगा जहां पति ने रोका तो देवर ने उसके पति महेश चंद्र इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसका इलाज चल रहा था।
महिला का कहना है कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है 22 मार्च को भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा साथी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया इतना ही नहीं महेश का गला भी दबा दिया। जिसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है आरोपी फरार चल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार