HALDWANI NEWS: युवक काम करने गया हल्द्वानी,पत्नी दो बच्चों को छोड़ चेचर भाई संग हुई फरार

पत्नी ने पति को धोखा देते हुए अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के य वार्ड नंबर 2 में किराए पर रहने वाले मजदूर की पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर भगा ले गया, महिला के देवर के साथ फरार हो जाने के चलते उसकी दो नन्ही मुन्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है, परेशान पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई एवं पत्नी की खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है।
स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए वार्ड नंबर 2 निवासी दीपू आर्य का कहना है कि 6 सितंबर की प्रातः वह मजदूरी करने हल्द्वानी अपने काम पर चला गया था, जब शाम को अपने काम से लौट कर घर आया तो उसकी 30 वर्ष पत्नी को घर में न पाकर उसकी ढूंढ खोज की, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भईया भाभी ने बताया कि उसका चचेरा भाई निवासी नर्सरी लालकुआं उसके घर में आया था,
हो सकता है उसकी पत्नी उसके साथ गयी हो। पीड़ित पति का कहना है कि तब से वह अपनी पत्नी को ढूंढ रहा हैं। क्योंकि वह दो नन्हीं दो पुत्रियों रूपा उम्र 5 वर्ष एवं आरोही उम्र 2 वर्ष को घर पर ही छोड़ गयी है। मां के बगैर बच्चिया बहुत परेशान है, उनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। तथा वह अपनी पत्नी को ढूंढते खोजते बहुत परेशान हो गया है दीपू आर्य ने कोतवाली पुलिस से पत्नी की खोजबीन एवं चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO