हल्द्वानी: गोमूत्र टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से मजदूर पति-पत्नी की मौत

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमूत्र टैंक साफ करने के दौरान टैंक में बने गैस से दम घुटने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हुई है मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठोरिया नंबर 2 का है जहां रविवार को एक किसान के घर मजदूर पति-पत्नी गोबर गैस टंकी सफाई कर रहे थे इस दौरान घटना हुई है. मृतक पति-पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश बदायूं जनपद के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा की 40 वर्षीय मटरु लाल गौ टैंक को साफ करने के लिए उतरा तो अचानक वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया पति को बेहोश होता मटरू की पत्नी 35 वर्षी रानी टैंक में चली गई और अपने पति को बाहर निकलने लगी, लेकिन टैंक के अंदर गैस से दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.फिलहाल पुलिस ने दोनों लोगों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा कि मृतक पति-पत्नी जगदीश जोशी की गौशाला में कई सालों से काम कर रहे थे और रविवार को मशीन से गोमूत्र टैंक की सफाई हुई थी इसके बाद मटरू टैंक के अंदर गौ मूत्र हाथ से साफ करने उतरा था जहां घटना हुई है.
मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है अभी किसी तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. मृतक के तीन बच्चे हैं. पटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO