हल्द्वानी: जेल में कैदी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
हल्द्वानी :उपकारागार हल्द्वानी में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी इरशाद पुत्र इश्क बली निवासी अहमदाबाद बिलासपुर जिला रामपुर की 11 जुलाई 2021 को डाॅ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में मृत्यु हो गयी थी। जिसकी मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जाॅच अधिकारी नामित किया है। यह जानकारी देते हुए जाॅच अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इरशाद पुत्र इश्क बली की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाॅच शुरू कर दी गयी है। जाॅच अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने सर्वसाधारण से अपेक्षा की है कि इस घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो अथवा कोई प्रमाण या साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित