हल्द्वानी: जेल में कैदी की मौत के मामले में अज्ञात जेल कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी:बीते 11 जुलाई को हल्द्वानी जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में मृतक कैदी के पिता के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात जेल कर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बिलासपुर निवासी कैदी इरशाद धारा 307 504 506 के तहत मामले में 25 मई 2019 से हल्द्वानी जेल में बंद था जिसकी 11 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक कैदी के पिता इशाक ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि बेटे की मौत से 2 दिन पहले जेल में बेटे से मुलाकात करने आया था लेकिन जेल कर्मियों ने बिना मिले हुए डांट फटकार कर उसको जेल के बाहर से ही भगा दिया। 12 जुलाई को जेल कर्मियों ने उसकी बेटे की जेल प्रशासन द्वारा मौत की सूचना उसको फोन पर दी। पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान उसकी मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है। पिता का कहना है कि हत्या की बात को छिपाने के नियत से जेल प्रशासन बीमारी का हवाला दे रहा है लेकिन अभी तक जेल प्रशासन द्वारा बीमारी से संबंधित कोई भी उसको कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं। पिता की तहरीर पर अज्ञात जेल कर्मियों के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार