हल्द्वानी: परेशानी दूर करने के नाम पर ठगों ने शिक्षिका के उड़ाए जेवरात

हल्द्वानी: मुनगली गार्डन के रहने वाली एक महिला की परेशानियां दूर करने के नाम पर ठगों ने उसको सम्मोहित कर कर उसकी चार सोने की चिड़िया और दो सोने की अंगूठी ठग लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
मुनगली गार्डन निवासी शांति राजौरिया ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि 29 जुलाई की दोपहर अपने स्कूल से घर वापस आ रही थी इस दौरान दो युवक भोलानाथ गार्डन के पास मिले उसे रोककर कहा कि तुम्हारे ऊपर बहुत परेशानियां हैं हम आपकी परेशानियों को तंत्र विद्या से दूर कर देंगे जिसके बाद वह उनके झांसे में आ गई जिसके बाद ठगों ने उसको सम्मोहित कर हाथ में पहने सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठी उतरवा कर एक रूमाल में रखवा दी और कहा कि वह उसे थैले में रख लें और घर जाकर ही खोलना जिससे कि उसकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जब घर पहुंची तो रुमाल खोलकर देखा तो रुमाल में पत्थर और प्लास्टिक की चूड़ियां देख उसके होश उड़ गए ।
महिला का कहना है कि उसके पति का कुछ समय पूर्व ही देहांत हो गई है जिसके चलते सदमे में है और ठगों के चंगुल में फंस गई। पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार