हल्द्वानी: दहेज में हौंडा सिटी कार और 10 लाख नहीं मिला तो विवाहिता को घर से निकाला
हल्द्वानी : कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपए नकद नहीं लाने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र हल्द्वानी की हरिपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि हल्दूचौड़ थाना लालकुआं निवासी प्रज्ज्वल कुमार रावत के साथ उसका विवाह 17 जनवरी 2019 को हुआ था शादी में परिजनों के द्वारा 20 लाख रुपये खर्च किये गये इसके अलावा दहेज में सभी जरूरी सामान भी दिये गये लेकिन शादी के बाद से दहेज लोभी उन्हें मारपीट कर
मायके से होंडा सिटी कार और 10 लाख नकद की डिमांड करने लगे।
इसके बाद पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन को शिकायत की. लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले मांग पर अड़े रहे अब पीड़िता ने मामले पर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति प्रज्ज्वल कुमार रावत, सास गौरा देवी, ननद हंसा देवी और ससुर लक्ष्मण सिंह रावत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है कोतवाली प्रभारी मनोज तिवारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत