हल्द्वानी: प्रेमी ने ही प्रेमिका के मोबाइल पर किया हाथ साफ.. फिर क्या हुआ जाने

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर उसका मोबाइल और चार्जर चुराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवती के तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी से मोबाइल और चार्जर वापस दिला दिया है। युवती ने तहरीर में कहा कि 30 जुलाई की रात को उसका प्रेमी नशे की हालत में कमरे में पहुंचा गया जिसके बाद वहीं सो गया प्रेमी सुबह चुपचाप उसका फोन व चार्जर उठा ले गया। पूरे मामले में पुलिस ने युवक को चौकी बुला मोबाइल व चार्जर दिलवा दिया था। अब युवती का कहना है कि मामले की जांच के लिए उसके मकान मालिक को भी बुलाया गया था जिसके बाद मकान मालिक नाराज हो गया और उसका कमर खाली करा दिया युवती का कहना है कि उसे शर्मिदंगी और मानसिक पीड़ा उठाना पड़ा है ऐसे में उसके प्रेमी युवक के खिलाफ कारवाई की जाए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें