हल्द्वानी:फैंसी नंबर की ऐसी दीवानगी,0005 नंबर के लिए खर्च किए चार लाख से अधिक, इतने में तो आ जाती दूसरी कार
हल्द्वानी:अपनी कार या बाइक के लिए स्पेशल नंबर पाने के लिए कई लोग काफी पैसे खर्च करते हैं. दरअसल ये नंबर आम नंबरों की तरह आसानी से नहीं मिलते बल्कि इनके लिए बोली लगती है और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को वो नंबर मिलते हैं. कई लोग अपने गाड़ी और मोबाइल नंबर के स्पेशल और फैंसी नंबर के लिए पैसे खर्च करने से परवाह नहीं करते हैं.नंबरों के प्रति दीवानगी तो दिखाते ही हैं इसके साथ ही कई बार ये नंबर सामने वाले के अमीर होने का भी एहसास कराते हैं।
इन नंबरों के लिए अलग से बोली लगती है और ये फैंसी नंबर काफी महंगे भी होते हैं. कोई बात देखा गया है कि फैंसी और वीआईपी नंबर गाड़ी की कीमत से अधिक उसकी नंबर की कीमत होती है. उत्तराखंड परिवहन विभाग के
UK04 नंबर के लिए इसी महीने नए सीरीज के लिए नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई है जहां बोली में 0005 नंबर के लिए एक शख्स ने चार लाख 11000 रुपए की बोली लगाकर नंबर को बुक कराया है ।
कई बार देखा गया है कि 0001 नंबर की सबसे अधिक बोली लगाई जाती है. परिवहन विभाग द्वारा 00001 नंबर की न्यूनतम बोली ₹100000 है जो इस बार 0001 नंबर की बोली 172000 पर अलॉट हुई है. जबकि 0005 नंबर की न्यूनतम बोली ₹25000 थी जो अधिकतम चार लाख 11000 रुपए में अलॉट हुई है जो नीरज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने लिया है. इसके अलावा 0007 और 0009 नंबर की न्यूनतम बोली ₹25000 थी जो दो-दो लाख रुपए में अलॉट हुई है. संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि नए नंबर की सीरीज शुरू हो गई है जिसके तहत लोगों ने फांसी नंबर के लिए ऑनलाइन बोलियां लगाई थी 25 मई आखिरी तिथि थी.
उन्होंने कहा कि लोगों में फैंसी नंबर को लेकर क्रेज देखा जा रहा है जिसका नतीजा है कि लोग ऑनलाइन बोली में अधिकतर भाग ले रहे हैं जिससे परिवहन विभाग के आमदनी में भी इजाफा हो रहा है उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नंबर अलॉट होने के बाद अब वाहन स्वामी अपने वाहनों के कागजात को परिवहन विभाग कार्यालय में लाकर नंबर ले सकता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO