हल्द्वानी: स्कूटर से शराब की डिलीवरी आबकारी विभाग ने पकड़ा
हल्द्वानी : अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चला रखा है आबकारी विभाग, हल्द्वानी द्वारा अवैध शराब की बिकी की रोकथाम हेतु बरेली रोड, पुरानी आई०टी०आई के निकट वाहनों की चैकिंग का कार्य किया जा रहा था इस दौरान छोरा तीन पानी की ओर से मण्डी की तरफ आती एक स्कूटी संख्या UKO4V5310 को रोका गया।
चैकिंग के दौरान वाहन चालक के पास से एक काला बैग बरामद हुआ, बैग की तलाशी लेने पर उसके अन्दर से एक पेटी मैकडावल व्हिस्की की बरामद हुयी। चालक से उक्त शराब के बारे में जानकारी लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह उस मदिरा को बढ़े दामों पर अपनी दुकान में बेचने के इरादे से ले जाता है। अभियुक्त द्वारा अपना नाम पंकज पुत्र आनन्द बल्लभ बताया गया। अतः उक्त अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत व बरामद वाहन का आबकारी अधिनियम की धारा-72 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।अभियुक्त का नाम:- पंकज पुत्र आनन्द बल्ल्भ, बरेली रोड ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO