हल्द्वानी:आर्मी कैंट में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी:आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया है. जवान अपनी पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवास विकास किराए पर रहता था जहां शव घर में फंदी पर लटका मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा कि तेकमतला वारंगल तेलगांना निवासी 31 वर्षीय कोलगुरी कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुए थे वह 5686 एससी बटालियन में थे इन दिनों उनकी तैनाती हल्द्वानी आर्मी कैंट में थी कोलगुरी अपनी पत्नी, डेढ़ और छह माह के दो बेटों के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे थे. बताया जा रहा कि बेटे की तबीयत कुछ खराब चल रही थी और ड्यूटी जाते वक्त पत्नी ने लौटते समय बेटे की दवा लेकर आने की बात कही लेकिन कोलगुरी दवा लाना भूल गए जिस बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई
इसके बाद कोलगुरी अपने कमरे में चले गए और फिर बाहर नहीं आए इधर पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई रविवार सुबह जब पत्नी ने पति को कमरे में उठाने गई तो कमरा बंद था वह फांसी पर लटके मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना के बाद सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है जहां परिजनों के आज जाने की उम्मीद है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
