हल्द्वानी:गरीबों को 100 आवास आवंटन के दौरान जमकर हुआ हंगामा आवंटन प्रक्रिया पारदर्शिता पर उठे सवाल (VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के लालकुआं में नगर पंचायत द्वारा केंद्र की योजना के अंतर्गत को गरीबों को 100 आवास वितरित करने कार्यक्रम में जमकर हंगामा और बखेड़ा हुआ, पहले तो कार्यक्रम में नगर पंचायत का एक भी सभासद नहीं पहुंचा, और मंच पर बैठे BJP विधायक मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का के सामने उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने आवास आवंटन के लिए की जा रही लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

इस दौरान कार्यक्रम काफी देर तक स्थगित रहा और जमकर हंगामा होता देख विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किसी तरह मामले में जाकर गरीबों को आवास बांटने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इस दौरान विधायक ने बताया कि लोगों को कुछ आशंका थी लेकिन पूरी पारदर्शिता से लाभार्थियों का चयन किया गया है यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो आवास आवंटन रद्द भी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

गौरतलब है कि 25 दिसंबर 2010 को शुरू की गई एकीकृत आवास एवं मलिन बस्ती कार्यक्रम योजना को बदलकर इसे न्यूनतम किराए पर लागू करने का आदेश 27 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। आवास के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान 14 लोग अपात्र घोषित हो गए। नगर पंचायत ने दोबारा सौ लाभार्थियों की सूची तैयार की। अब आंशिक संशोधन के साथ निशुल्क आवास की जगह लाभार्थी को 500 रुपये प्रति माह की दर से किराया देना होगा। बिजली और पानी के बिल का भी भुगतान लाभार्थी को करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


2010 में शुरू हुई इस योजना को 12 साल बाद आखिरकार गरीबों को उनके आवास मिला है। जहां गरीबों को आवास मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें