उत्तराखंड’:मां के सामने गुलदार 4 साल के मासूम को ले गया उठाकर,जंगल मेक्षत-विक्षत मिला शव बरामद

बागेश्वर जनपद से कांडा तहसील क्षेत्र के रावतसेरा राजस्व क्षेत्र के माणाकभडा गांव में शनिवार देर शाम चार साल के बच्चे को गुलदार ने अचानक झपट्टा मारकर अपना शिकार बना लिया.माणा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से हर कोई स्तब्ध है. गुलदार ने माँ की ममता के बीच पलक झपकते ही एक चार वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुई जब चार साल का मासूम नैतिक अपनी मां नीलम की गोद था.
बताया जा रहा है कि बच्चा शौच के लिए अपनी माँ के साथ बाहर जा रहा था तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने पलक झपकते ही मासूम बच्चे पर झपट्टा मारा और मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर ले गया. अचानक बच्चे को अपने बीच से झपट्टा मारकर ले जाने पर बच्चे की माँ भी बेसुध होकर चिल्लाते हुए अपने बच्चे को बचाने के लिए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी.
तभी मामले में माँ की चींखपुकार सुनकर और परिजन भी मौके पर पहुँचे जिसके बाद ग्रामीणों ने होहल्ला शुरू कर बच्चे की खोजबीन शुरू की जिसके बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर से ग्रामीणों ने मासूम बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. इस हादसे से पूरे गांव तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल है.वहीं मासूम बच्चे की मौत के बाद माँ और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग और जिला प्रशासन को दी गई.जिसके बाद तत्काल जानकारी मिलते ही वन विभा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है. वन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि परिवार को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई चल रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार