गजब!एक पत्नी पर दो पतियों का दावा, एक हरियाणा तो दूसरा झारखंड का
एक कैसा मामला सामने आया है जहां एक महिला पर दो पतियों ने अपना दावा किया है. दोनों महिला को अपने साथ रखने की जिद पर अड़े हुए हैं. एक पति से महिला को बच्चे भी हुए हैं. महिला उस पति के साथ नहीं रहकर अपने पुराने पति के पास रह रही थी. मामला झारखंड के पलामू शहर थाना पहुंच गया है.
बिहार के औरंगाबाद स्थित नबीनगर की रहने वाली महिला के पति होने का दावा झारखंड के एक व्यक्ति ने की है तो दूसरी ओर हरियाणा के एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके पति होने का दावा किया है। हरियाणा के रहने वाले पति ने पत्नी के लापता होने का एफआईआर दर्ज कराया था और पत्नी को खोजते-खोजते हरियाणा से पलामू आ गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है. बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले एक महिला की शादी कुंड मोहल्ले के युवक के साथ हुई थी. महिला अचानक इस युवक को छोड़कर हरियाणा चली गई और वहीं पर दूसरे युवक के साथ शादी कर ली. दूसरे पति से उसे बच्चा भी हुआ. अचानक महिला उसे छोड़कर पुनः कुंड मोहल्ला आ गई और पुराने पति के साथ रहने लगी. इसी बीच हरियाणा के युवक ने इस संबंध में स्थानीय थाना और न्यायालय में मामला दर्ज कराया. इस सिलसिले में जरूरी कार्रवाई के लिए मेदिनीनगर शहर थाना को सूचित किया गया. मामला सामने आने पर पुलिस की ओर से छानबीन शुरू की गई. इस बीच हरियाणा का पति भी महिला को लेने के लिए मेदिनीनगर पहुंचा. वह महिला को अपने साथ ले जाने की इच्छा जाता रहा है, लेकिन पहला पति उसे ले जाने नहीं दे रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी