हल्द्वानी में प्रेमी को सांप से डंसवाकर करने वाली प्रेमिका जमानत पर बाहर घटना में शामिल नौकर-नौकरानी समेत चार अभी जेल मे

हल्द्वानी: अपने प्रेमी को सांप से डंसवाकर कर करने वाली प्रेमिका को जमानत मिल गई है. हल्द्वानी के चर्चित अंकित चौहान हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली जमानत के बाद अब जेल से बाहर आ गई है लेकिन हत्या में अभी भी शामिल सपेरे सहित चार लोग सलाखों के पीछे हैं. माही पर अपने प्रेमी अंकित को सांप से डसवा कर मारने का आरोप है.पुलिस की ओर से साक्ष्य के रूप में पेश की गई सीसीटीवी फुटेज में अन्य आरोपी तो नजर आए लेकिन माही नहीं दिखी और यही माही की जमानत की वजह बनी.
इस हत्याकांड में शामिल हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल, भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरा रमेश नाथ, हैदरगंज पीलीभीत यूपी निवासी नौकर राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने साथ दिया था जो अभी भी जेल के अंदर बंद है. हल्द्वानी के होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव बीते साल 15 जुलाई 2023 की तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था.
अंकित की हत्या के मामले में शुरुआत में पुलिस घटना को हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक के दोनों पैरों में सांप के डसने के निशान हैं.
पीएम रिपोर्ट से साफ हो गया कि कोबरा के जहर से अंकित की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका माही, माही की नौकरानी ऊषा, नौकरानी के पति राम अवतार, सपेरे रमेशनाथ और दीप कांडपाल नाम के युवक को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग