उत्तराखंड:रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म,16 साल की किशोरी बनी हवस का शिकार

उत्तराखंड की राजधानी दून में एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंग रेप जैसी जघन्य घटना सामने आई है। सबसे गंभीर बात यह है कि गैंग रेप की इस घटना को राजधानी दून के आईएसबीटी जैसे सार्वजानिक स्थल पर बस के भीतर अंजाम दिया गया है। घटना 13 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि की बताई जा रही। किशोरी पंजाब की निवासी है। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद। इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसी कारण वह बस में देहरादून आ पहुंची और संभवतः उसकी इसी अवस्था को देखते हुए दरिंदों ने अपनी करतूत में अंजाम दिया।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद टीम ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दून पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ तत्काल मुकदमा दर्ज किया, बल्कि 02 व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 