हल्द्वानी: शहर के दो नामी मिठाई दुकानों के कारखाने में खाद्य विभाग का छापा, गंदगी और रंगीन मिठाइयां देख भड़के अधिकारी,लिया नमूना

हल्द्वानी: दीपावली पर बाजारों में मिठाई की भारी डिमांड है जिसको देखते हुए दुकानदार पिछले कई दिनों से मिठाइयां तैयार करने में जुटे हुए हैं. मिठाइयों को बनाने के लिए कई दुकानदार कारखाना भी लगाए हुए हैं.डिप्टी कमिश्नर कुमाऊं मंडल खाद्य सुरक्षा विभाग अनुज थपलियाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शुक्रवार को हल्द्वानी के जाने-माने मिठाई की दुकानों के दो कारखानो पर छापामारी की जहां अनियमिताएं पाए जाने पर कार्रवाई की है. इस दौरान कारखाने में गंदगी और मिठाई में अधिक रंग पाए जाने पर अधिकारियों ने कारखाना संचालकों को चेतावनी देते हुए सैंपलिंग की कार्रवाई की है. इस दौरान कारखाने से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिठाई और खोया की सैंपलिंग की कार्रवाई भी की है.

कारखानो में साफ सफाई नहीं होने पर अधिकारियों ने कारखाना संचालक को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये.अधिकारियों ने कारखानों से विभिन्न मिठाईयों व खोया की सैंपलिंग की कार्रवाई की.
डिप्टी कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग अनुज थपलियाल ने बताया कि विभाग द्वारा मिठाई के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लगातार अभियान चलाकर सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है. मिठाई कारखाने से मिठाई और खोये के नमूनों को सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है.
कुछ मिठाइयों में पाया गया कि मात्र से अधिक अधिक रंग प्रतीत हो रहा है.जहां सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है.सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मिठाइयों में मिलावट है या मिलाया हुआ रंग मानक के विपरीत है.
उन्होंने लोगों से अपील की है की मिठाई खरीदने के दौरान मिलावट की संभावना प्रतीत होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें.साथ ही मिठाई खरीदने के दौरान दुकानदार से बिल अवश्य ले जिससे कि मिठाई में अगर किसी तरह की कोई मिलावट या कमी पाई जाती है तो उक्त दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग