देहरादून: मौसम विभाग ने एडवाइजरी की जारी, मौसम बदलेगा करवट, यहां होगी बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के कई जनपदों में आज 16 मार्च से 19 मार्च तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।
इसके साथ ही कहीं कहीं बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आज प्रभावित इलाकों में यलो अलर्ट है।मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से लेकर 19 मार्च तक भी मौसम का यलो अलर्ट है। इस दौरान राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
गर्जन के साथ ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी भी संभव है।
देहरादून सभी मैदानी इलाकों में 19 मार्च तक कहीं कहीं बादलों के डेरा रहेगा। इस बीच 17 मार्च से लेकर 21 मार्च तक देहरादून में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही बिजली चमकने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO