Uttarakhand News:हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चम्पावत और मुनस्यारी के लिए कल से हेलीकॉप्टर सेवा का ले मजा,देखे टाइम टेबल और किराया
कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है अगर आप हल्द्वानी से पिथौरागढ़ मुंसियारी और चंपावत हेलीकॉप्टर सेवा से जाना चाहते हैं तो खबर आपके लिए है हल्द्वानी से पहाड़ का सफर (बृहस्पतिवार 22 फरवर से आसान हो जाएगा। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चम्पावत और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। लोग अब सिर्फ 35 सौ रुपये खर्च कर महज सवा तीन घंटे में मुनस्यारी पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह साढ़े 10:30 बजे इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
गौलापार स्थित हैलीपैड से सेवा की शुरुआत हो रही है। हेलीकॉप्टर एक दिन में हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चम्पावत और मुनस्यारी के दो चक्कर लाएगा। पहले इस सफर को तय करने में पूरा दिन गुजर जाता था। केंद्र सरकार व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरू करने की बात कही थी। हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा के बदले प्रति यात्री हल्द्वानी से चम्पावत 25 सौ रुपये, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3 हजार रुपये और हल्द्वानी से मुनस्यारी 35 सौ रुपये टिकट लेगा।
बृहस्पतिवार को हैलीपैड से ही टिकट बुकिंग होगा। दोपहर बाद ऑनलाइन भी टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए सफल ट्रायल हुआ था। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। हेलीकॉप्टर हल्द्वानी हैलीपैड पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे।
सुबह ये है उड़ान का समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी सुबह 07:45
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 09:35
हल्द्वानी से चम्पावत 11:05
मुनस्यारी से हल्द्वानी 8:35
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी 10:15
चम्पावत से हल्द्वानी 11:45
दोपहर ये है उड़ान का समय
हल्द्वानी से मुनस्यारी सुबह 12:30
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 02:20
हल्द्वानी से चम्पावत 03:50
मुनस्यारी से हल्द्वानी 01:20
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी 03:00
चम्पावत से हल्द्वानी 04:30
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती