हल्द्वानी:नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कठोर कारावास

हल्द्वानी: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की कठोर कारावास और ₹20000 का अर्थ दंड से दंडित किया है. मामले में स्पेशल जज पोक्सो हल्द्वानी सुधीर तोमर की कोर्ट ने आरोपी सिन्दू कुमार उर्फ सिन्दू यादव को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनाया है. बताया जा रहा कि मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है जहां 16 वर्षीय नाबालिग 23 मार्च 2023 को घर से लापता हो गई. पूरे मामले में पीड़ित के परिवार ने नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई.
जहां पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि एक अनजान युवक नाबालिक लड़की को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर मिला और बहलाफुसला कर नौकरी दिलाने का झांसा देखकर अपने साथ रुद्रपुर ले गया जहां अपने मां के घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया .यही नहीं आरोपी पीड़िता को उत्तर प्रदेश का रामपुर और मथुरा भी ले गया जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पुलिस पूरे मामले में नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी सिन्दू कुमार उर्फ सिन्दू यादव निवासी कासगंज, यूपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी.
पूरे मामले में न्यायालय ने गवाहों और साक्ष के आधार पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिन्दू कुमार को दोषी पाते हुए 20 साल के कठोर करवा और ₹20000 का अर्थ दंड लगाया है. अर्थ दंड जमा नहीं करने की स्थिति में 3 महीने की अतिरिक्त सजा भुगत नहीं होगी. पूरे मामले में न्यायालय ने विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को ₹400000 प्रति कर देने के भी निर्देश दिए हैं. मामले की पैरवी शासकीय अधिवक्ता सुनीता भट्ट और हेमा सुयाल ने की.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO