सावधान! लाल तरबूज की मिठास में हो सकता हैं जहरीले केमिकल्स, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई.देखे-VIDEO
हल्द्वानी:गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में लोग खूब तरबूज खाते हैं.तरबूज ऐसा फल है जिसमें फाइबर और पानी दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं. दिखने में लाल और मीठे और पानी से भरपूर तरबूज सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. बच्चों से लेकर बड़े सभी गर्मियों में तरबूज चाव से खाते हैं.बाजार में केमिकल वाले तरबूज की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम हल्द्वानी ने कुमाऊं के सबसे बड़े फल-सब्जी मंडी में छापामारी की जहां तरबूज के साथ-साथ अन्य फलों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है.
फिलहाल अभी तक केमिकल वाले तरबूज सामने नहीं आए हैं लेकिन खास सुरक्षा विभाग कुछ सैंपल लेकर जांच के लिए भेज है.
इसके अलावा आम और केलो को कार्बाइड से पकाए जाने की भी शिकायत मिल रही थी जिस पर खाद सुरक्षा विभाग ने आम और केले के भी सैंपल लिए हैं.
उपनिदेशक खाद्य सुरक्षा विभाग अनुज थपलिया के नेतृत्व में नैनीताल जिले की टीम ने हल्द्वानी के सबसे बड़े फल मंडी में छापामारी की जहां फलों के नमूनों को जांच को भेजा है.
उपनिदेशक खाद्य सुरक्षा विभाग अनुज थपलिया ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि तरबूज के अलावा अन्य फलों को केमिकल और इंजेक्शन से पकाया जा रहा है जहां शिकायत के बाद छापामारी की गई है.
लेकिन अभी तक तरबूज में किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है उसके बावजूद भी सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारों की मेहनत कई बार कम समय में तरबूज को लाल बनाने से लेकर जल्दी बड़ा करने के लिए इंजेक्शन लगाया जाता है. तरबूज को लाल करने के लिए आर्टिफिशियल डाई जैसे लेड क्रोमेट, मेथनॉल यलो, सुडान रेड और जल्दी पकाने के लिए कार्बाइड, ऑक्सीटोसिन जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. जिसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO