हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर कार खाई में गिरी, चार लोग गंभीर घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू

नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर कार खाई में गिरी है 12 जनवरी 2025 को प्रातः लगभग 01.00 बजे एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बलदिया खान के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना है।
उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन (UP 25DD 4750 वैगनआर) में 04 लोग सवार थे, जो बरेली से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। अचानक बल्दियाखान के पास उक्त कार अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही कर स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर खाई में उतरकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया। टीम द्वारा 108 के माध्यम से चारों व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का नाम-
1-युवराज उम्र 17 वर्ष पुत्र कपिल सैनी, निवासी बरेली।
2-पारस, निवासी बरेली।
3-आलोक सक्सेना उम्र 42 पुत्र ओमप्रकाश , निवासी बरेली।
4- सुमित उर्फ मौजूम उम्र 27 वर्ष निवासी बरेली। (गंभीर अवस्था
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग