Uttarakhand: ज्योति को आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया…धंधे में उतर बन गई हिस्ट्रीशीटर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अवैध तस्करी का कारोबार खूब फल फूल रहा है हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने महिला हिस्ट्रीशीटर ज्योति निवासी कुम्हारगढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। उससे दो पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला शराब तस्कर पिछले करीब सात साल से शराब तस्करी कर रही है।

Ad

आरोपी पूर्व में भी 12 बार जेल जा चुकी है
कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला शराब तस्कर पिछले करीब सात साल से शराब तस्करी कर रही है।वर्षों में पुलिस ने 12 से अधिक बार गिरफ्तारी की। तीन बार गुंडा एक्ट में भी शिकंजा कसा, लेकिन धंधा बंद नहीं किया।


शुक्रवार की शराब तस्करी के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी। इसी बीच पुलिस ई-रिक्शा पार्किंग में पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। उसी समय महिला दो पेटी शराब के साथ पकड़ गई।

पुलिस के अनुसार, महिला शराब तस्कर ज्योति का पति राजू टैंपू ट्रैवलर गाड़ी चलाता था। उसने आर्थिक तंगी के चलते अवैध शराब का धंधा शुरू कर दिया। पति 2013 में दुर्घटना में सिर में चोट आने के बाद काम करने में असमर्थ हो गया।

इसके बाद ज्योति शराब के धंधे में पति का साथ देने लगी। उसने खुद भी शराब की तस्करी शुरू कर दी। दोनों को पुलिस ने कई बार पकड़ा, लेकिन इसके बाद भी धंधे को बंद नहीं किया। पिछले करीब सात साल से लगातार शराब तस्करी कर रही है।


फिलहाल पुलिस आरोपी ज्योति को गिरफ्तार का चालान की कार्रवाई की है साथी अपराधी के इतिहास भी खंगाल रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें