Uttarakhand News:अजब गजब! हेलीकॉप्टर से स्मैक तस्करी,पुलिस भी हैरान

नशा तस्कर तस्करी के लिए ट्रेन और रोडवेज की बस , तो कभी बाइक और कार से नशे की तस्करी का सहारा लेते हैं. आज हम आपको ऐसे नशा तस्कर के बारे में बताने जा रहे हैं जो हेलीकॉप्टर से नशे की तस्कर करता था. मामला उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से सामने आया है. यहां चमोली पुलिस ने एक नशा तस्कर को 07.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में नशा तस्कर ने बताया वह देहरादून से हेलीकॉप्टर के जरिये नशे की तस्करी करता है.नशा तस्कर पूर्व में भी थाना कर्णप्रयाग में मु.अ.सं- 58/2022, धारा 8/21NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत है.
गौर है कि ड्रग फ्री देवभूमि के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है इसके लिए सभी जिलों की पुलिस दिन रात काम कर रही है। इसी कड़ी में चमोली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। चमोली की गौचर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तश्कर को गिरफ्तार किया पकड़ा गया तस्कर का नाम आलोक थपलियाल निवासी वार्ड नंबर 7 द्रोणागिरी गौचर है। नशा तस्कर की गिरफ्तापी गौचर हवाई पट्टी के पास से हुई है। नशा तस्कर के पास से 07.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने नशा तस्कर से पूछताछ की। जिसमें उसने जो भी बताया उससे पुलिस भी हैरान रह गई। नशा तस्कर आलोक ने बताया वह देहरादून से हेलीकॉप्टर के जरिये गौचर तक स्मैक की तस्करी करता है। देहरादून से लाई गई स्मैक को वह गौचर में रेलवे कंपनी में लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता है।
तस्कर के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है. नशा तस्कर पूर्व में भी थाना कर्णप्रयाग में मु.अ.सं- 58/2022, धारा 8/21NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO