हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव: दुष्यंत गौतम, देखे क्या कहा हरीश रावत के बारे में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम दो दिन के कुमाऊँ दौरे पर आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मजबूती से काम करने का आहवान किया, मीडिया से मुखातिब होते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा की भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 में भी पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे।

Ad


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कोई लोकप्रियता नहीं है हरीश रावत के पास चुनाव हारने की लोकप्रियता है विधानसभा और लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। वही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते कहा कि चुनावी वर्ष में कई पार्टियां आती हैं और चली जाती हैं आम आदमी पार्टी लोगों में जहर फैलाने का काम कर रही है।
वहीं दुष्यंत गौतम ने कहा की पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है, प्रदेश अध्यक्ष मजबूती से काम कर रहे हैं पार्टी एक परिवार की तरह से काम कर रही है और सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं, क्योंकि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी लोग एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

, उन्होंने कहा कि जल्दी पार्टी के बड़े पदाधिकारी उत्तराखंड का दौरा करेंगे जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और पन्ना प्रमुखों की बैठक होगी और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें