उत्तराखंड:दूल्हा शेरवानी में पहुंचा परीक्षा देने, नवेली दुल्हन करती रही इंतजार-देखे VIDEO

हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में दूल्हा पूरे गैटअप के साथ शेरवानी पहने परीक्षा देने पहुंचा। दिन में 12 बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए दूल्हा शेरवानी पहन परीक्षा भवन पहुंच गया। दूल्हा जब परीक्षा भवन में पेपर साल्व कर रहा था तब नयी नवेली दुल्हन परीक्षा भवन के बाहर पति का इंतजार करती रही।
बताया जा रहा है कि दूल्हा हरियाणा के हिसार से शादी कर दुल्हन को लेकर दूल्हा सीधा लॉ कॉलेज पहुंचा. लॉ कॉलेज के बाहर दूल्हा और दुल्हन की सजी हुई कार देखकर सभी हैरत में थे. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सिर पर सेहरा और शेरवानी पहने हुए दूल्हा गाड़ी से निकल कर लॉ कॉलेज मैं अंदर की ओर भागता हुआ चला गया. दुल्हन और रिश्तेदार गाड़ी में ही बैठकर दूल्हे का इंतजार कर रही. दरअसल वहां पर लॉक के एग्जाम चल रहे थे. श्यामपुर के रहने वाले तुलसीदास का विवाह हरियाणा के हिसार से हुआ दुल्हन को फेरे करा कर वापस लौटा सीधे अपने कॉलेज पहुंचा और प्रधानाचार्य से दूल्हे की ड्रेस में ही परीक्षा देने की अनुमति प्राप्त कर उसने सीपीसी पेपर की परीक्षा दी। परीक्षा देने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल भीभी हो रहा है
कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि आज जिस छात्र ने पेपर दिया है शादी की वेशभूषा में उसका एलएलबी फिफ्थ सेमेस्टर का पेपर था सीपीसी का ,अगर वह बच्चा यह पेपर छोड़ देता तो उसका 1 वर्ष पूरा खराब होता, क्योंकि अंतिम वर्ष में है , फिफ्थ और सिक्स्थ सेमेस्टर अंतिम वर्ष होता है अगर यह पेपर छोड़ता तो इसे 1 वर्ष पूरा इंतजार करना पड़ता, इस वजह से इसने परमिशन मांगी कि क्या मैं इस वेश में पेपर दे सकता हूं ,
यह समय से आ गया क्योंकि अपने विवाह से सीधा यही आया है अपने घर न जा करके इसने पेपर दिया, इसने प्राथमिकता पहले पेपर को दी है यह बहुत अच्छी बात है कि उसने अपने कैरियर को देखते हुए भले ही उसका वैवाहिक जीवन के साथ कैरियर स्टार्ट हो रहा है लेकिन उसने अपने इस कार्य को प्राथमिकता दी कि मेरे को अपना व्यावसायिक जीवन को प्राथमिकता देते हुए इस पेपर को पहले दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग