महाकुंभ में स्नान करते पति का अस्पताल में मिला शव, घाट पर इंतजार करती रही पत्नी: सामने से गुजरी एंबुलेंस
संगम स्नान करने गई एक महिला को पता नहीं था कि वह उसके पति का आखिरी स्नान होगा आगरा के सैंया के अयेला से पति-पत्नी प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए गए थे। पति ने पत्नी को कपड़े और बैग देकर संगम किनारे पर बैठा दिया, जबकि खुद नदी में चले गए। अचानक हालत बिगड़ने पर पानी में गिर गए। जब उन्हें एंबुलेंस लेकर जा रही थी, पत्नी भी दूर से देख रही थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता चला कि उनके पति ही होंगे। एक घंटे बाद अस्पताल से काॅल आने पर उन्हें पता चला। पति की माैत से उनका हाल बेहाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा अयेला निवासी रामनरेश पुणे में पेठे का व्यापार करते थे। मगर, काम बंद होने के कारण एक साल पहले गांव आ गए। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी हैं। वहीं 20 वर्षीय बेटा 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा पढ़ाई करते हैं। 15 फरवरी को गांव से एक बस में 55 लोग महाकुंभ संगम स्नान के लिए गए थे। रामनरेश पत्नी के साथ थे।
सोमवार की सुबह बेला कछार पार्किंग में बस खड़ी हो गई। इसके बाद सभी पैदल निकले। मगर, रामनरेश बाइक किराये पर करके गांव के लोगों से पहले पहुंच गए। सीमा और रामनरेश संगम घाट पर पहुंचे। पति ने पत्नी को घाट पर कपड़े और बैग पकड़ा दिया।
सीमा देखरेख की वजह से वहीं रुक गईं। वहीं रामनरेश नहाने चले गए। मगर, काफी देर बाद भी वापस नहीं आए। एक घंटे से सीमा पति का इंतजार कर रही थीं। उधर, रामनरेश अचानक पानी में गिर गए।
यह देखकर आसपास के लोगों ने घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाया।
लोगों का शोर होने पर एंबुलेंस को बुला लिया गया। भीड़ होने की वजह से सीमा कुछ समझ नहीं पाईं। वह पति के इंतजार की वजह से कहीं नहीं गई। उन्हें लग रहा था कि कुछ हो गया है। मगर, उन्हें यह नहीं पता था कि एंबुलेंस में पति ही होंगे।
रामनरेश को पुलिस अस्पताल ले गई। इलाज के दाैरान उन्होंने परिजन का मांबाइल नंबर दिया। इस पर चिकित्सक ने बात की। सीमा का नंबर ले लिया। उन्हें काॅल किया तो वह समझ नहीं पाई। चिकित्सक ने एक पुलिसकर्मी से बात करके उन्हें अस्पताल बुलाया।
मगर, तब तक रामनरेश की माैत हो चुकी थी। यह देखकर वो बेहाल हो गईं। उन्हें अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह संभाला। जानकारी पर मंगलवार को परिवार के लोग पहुंचे। उधर, गांव के लोगों के साथ सीमा घर वापस आ गईं। उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,