कुमाऊं में इस तारीख से बदलेगा मौसम, बौछार के साथ हिमपात के आसार
हल्द्वानी: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है ठंड के बीच कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने हल्की बौछार की आशंका जताई है एक बार दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। चार नवंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब व हरियाणा के ऊपर चक्रवती परिसंचरण होगा। इसकी वजह से उत्तराखंड के अलावा जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाण व दिल्ली में सात ने नौ नवंबर के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
कुमाऊं समेत उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में वर्षा की बौछारें पडऩे के साथ कहीं कहीं पर हिमपात देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आने वाले बदलाव का असर तापमान पर दिखेगा। आठ से 10 नवंबर के आसपास तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
फिलहाल कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री व न्यूनतम 15 से 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
नैनीताल में सोमवार का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री व न्यूनतम 11.3 डिग्री रहा। सोमवार को सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान चंपावत में रिकार्ड किया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह