हल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे के ऊपर पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

हल्द्वानी: कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाशों को नैनीताल और उधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी है जिसका इलाज चल रहा है।
डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हल्द्वानी के कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे राजीव वर्मा के ऊपर फायरिंग करने वाले बदमाश उधम सिंह नगर के किच्छा बारा क्षेत्र में छुपे हुए हैं । सूचना के बाद नैनीताल पुलिस ,एसओजी और उधम सिंह पुलिस की टीम ने बदमाशों को एक ढाबे में घेर लिया इस दौरान बदमाश गन्ने के खेत में जा छुपे गुरुवार देर शाम बदमाशों और पुलिस के मुठभेड़ में एक बदमाश की पैर में गोली लगी है पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं।
घायल बदमाश को सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस अभी सर्च अभियान चला रही है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी पुलिस के इस कार्रवाई में मौका पाकर भाग निकला।
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक भी बरामद की है बदमाशों की घेराबंदी की सूचना पर एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के साथ ही डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी मौके पहुच पूरी कार्रवाई की जानकारी हासिल की।
डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी की धरपकड़ के कोशिश की जा रही है। मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार