उत्तराखंड: (सावधान) लोक निर्माण विभाग में नौकरी के नाम पर चार युवतियों से लाखों की ठगी काठगोदाम का युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन धोखाधड़ी और ठगी के नए मामले सामने आते ही रहते हैं।
ताजा मामला पिथौरागढ़ का है जहां चार युवतियों से एक अभियुक्त ने लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी की है।
।म
युवतियों द्वारा पैसा वापस मांगने पर अभियुक्त उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
23 मई को साइबर सैल पिथौरागढ़ में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई कि खीमानन्द नैनवाल द्वारा पिथौरागढ़ निवासी चार महिलाओं से पीडब्लूडी में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
खीमानन्द द्वारा महिलाओं को 29 नवंबर 2016, फरवरी 2018, मई 2019 को इंटरव्यु हेतु देहरादून भी बुलाया गया परन्तु परीक्षा तिथि रद्द हो जाने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया गया।
साइबर सैल की मदद से कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अभियुक्त को उद्यमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लिया है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420/506 मुकदमा दर्ज किया गया ।
उपनिरीक्षक बसन्त पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से 23 जुलाई को अभियुक्त खीमानन्द नैनवाल निवासी नियर हाइडिल गेट तुलसीनगर थाना काठगोदाम को उद्यमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO