उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पटवारी लेखपाल भर्ती के लिए UKPSC ने जारी किया- अपडेट

देहरादून– शासन के पत्र संख्या 15 / xxx (4) / 2023-02 (23) / 2022 दिनांक 19 जनवरी, 2023 के आलोक में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा- 2022 हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या – A-1 / E-5/DR / RSI / 2022-23 दिनांक 14 अक्टूबर, 2022 के सापेक्ष आवेदित परीक्षार्थियों को प्रश्नगत भर्ती परीक्षा पुनः कराये जाने की दशा में अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा
तथा उक्त परीक्षा में पुनः सम्मिलित होने हेतु प्रवेश पत्र के आधार पर परिवहन विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की बसों में उन्हें निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की जायेगी।
शासन के उपर्युक्त पत्र के क्रम में आयोग स्तर से भी सचिव परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन तथा प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम को दिनांक 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली प्रश्नगत परीक्षा में प्रवेश पत्र के आधार पर परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।
दिनांक 08.01.2023 को आयोग द्वारा आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 संबंधित समस्त जिलाधिकारियों / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के प्रभावी मार्गदर्शन में सकुशल सम्पन्न करायी गयी थी। प्रश्नगत परीक्षा पुनः दिनांक 12 फरवरी, 2023 को आयोजित कराये जाने के निर्णय के क्रम में संबंधित समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के सकुशल सम्पादन हेतु समुचित व्यवस्था करने के लिए पुनः अनुरोध किया जा चुका है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO