हल्द्वानी में आयोजित इस परीक्षा में 1413 अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल,
हल्द्वानी में पीसीएस मेंस परीक्षा के प्रथम दिन 4 परीक्षा केंद्रों में पहली पाली में 1309 और दूसरी पाली में 1296 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हल्द्वानी शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में कुल 4 परीक्षा केंद्र में 2009 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से पहली पाली की परीक्षा में 1309 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 700 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1296 परीक्षार्थी उपस्थित थे तथा 713 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि पीसीएस मेंस की परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे चारों परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लगाई गई।
26 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी सहित मजिस्ट्रेट के निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन की परीक्षा संपन्न की गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में VIMUN 2026 का आगाज: लोकतंत्र सिर्फ चुनाव नहीं, विचारों, संवाद और समाधान की सतत प्रक्रिया: अजय भट्ट
भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर गिरा मकान-देखे-VIDEO
उत्तराखंड:दो हाथियों की आपसी लड़ाई हाथी भैंस को पटकर मार डाला, जान जोखिम डाल लोग बनाते रहे वीडियो-VIDEO