पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार पहुंचे हल्द्वानी धर्मांतरण कानून पर बोले– देखें VIDEO

हल्द्वानी:डीजीपी अशोक कुमार हल्द्वानी पहुंचे जहां सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजीपी ने खुद माना कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है लिहाजा 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों से पुलिस कांस्टेबल की भर्ती नहीं हुई है और इस मामले में मुख्यमंत्री गंभीर हैं सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके इसके लिए 2023 मे पुलिस कांस्टेबल की और भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में वहां पर एसएसबी के साथ सामंजस्य बनाकर कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। धर्मांतरण को लेकर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कानून सरकार लेकर आ रही है लेकिन इससे पूर्व अब तक धर्मांतरण को लेकर जितने भी मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं उनमें सख्त कार्रवाई की जा रही है, धर्मांतरण को लेकर एलआईयू और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है जहां भी धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धर्मांतरण के मामले में लापरवाही नहीं बरतें तुरंत मुकदमा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO