नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले गोवा से गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल है

ख़बर शेयर करें

नौकरी का झांसा देकर लोगों से ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले एक महिला और एक पुरुष आरोपित को बागेश्वर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

प्रेस नोटः- थाना कौसानी

नौकरी का झांसा देकर 2,55000/ की धोखाधड़ी कर लोगों के पैंसे अपने खाते में डलवाने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गोवा से किया गिरफ्तार।
वादी डाॅ कुलदीप नौटियाल पुत्र- श्री कुशलानंद नौटियाल, निवासी-135 डमता कंडी,परौला उत्तरकाशी,हाल निवासी- अनामय आश्रम कौसानी, जनपद- बागेश्वर द्वारा दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर, धोखाधड़ी कर लोगों के पैंसे अपने अकाउंट में डलवाने के आरोप में थाना कौसानी में तहरीर दी गयी थी, जिसके आधार पर थाना कौसानी में दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध निम्न धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया था-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दुकान में लगी आग अग्निशमन ने पाया काबू भारी नुकसान-VIDEO


1-: FIR NO- 8/21 धारा 420/120 B IPC मैं नामजद अभियुक्त राकेश पी वर्मा उर्फ राकेश वर्मा पुत्र विनोद वर्मा निवासी H.NO. 259/1 KHADPAWADDO CUNCHELIM BARDEZ GOA POL PS MOPUSA DISTRICT NOTRH GOA हॉल पता- H.NO. 297/1-A TAMBUDKI VADDO ARPORA BARDEZ GOA.*
2 :- एक महिला आरोपी निवासी-106, NDRAPRASTH VILLO B WING ROOM NO. 106/107 VP ROAD NEAR JUNIOR HIGH SCHOOL SARASWAT COLONY DORNBIVLI EAST KALYAN THANE MAHARASHTRA
हॉल निवासी- H.NO. 207/1-A TAMBUDKI VADDO ARPORA BARDEZ GOA

     उक्त प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कौसानी एवं प्रभारी साइबर सेल बागेश्वर को आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रकरण में उक्त आरोपियों की धरपकड हेतु पूर्व में दविश दी गई परन्तु आरोपियों द्वारा लगातार अपने रहने के ठिकाने बदले जा रहे थे जिस कारण लगभग 06 माह के अन्तराल उक्त आरोपियो द्वारा अलग-अलग ठिकानें बदले जा रहे थे चूकि उपरोक्त आरोपि शातिर किस्म के होने के कारण अपना सैल फोन में सस्ते दामों में अपने ठिकानें के आस-पास बेच दिया करते थे, ताकि भ्रंम की स्थिति बनी रहे। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा उरोक्त के गिरफ्तारी हेतु विवेचना थानाध्यक्ष कौसानी को सूपूर्द कर आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटाने के सम्बन्ध में साइबर सैल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिस क्रम में एस0ओ0जी0/साइबर क्राइम सैल द्वारा ठगी के इस प्रकरण की गहन तकनीकी बिश्लेषण करते हुए अपराध में संलिप्त उपरोक्त के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी । श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन जनपद बागेश्वर के पर्यवेक्षण में  टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर एवं    क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर द्वारा गठित थाना पुलिस टीम के अथक प्रयासों के उपरोक्त दोनो आरोपियों को अरपोवा गोवा से गिरफ्तार कर दिनाँक: 21.04.22 को मा0 न्यायालय बागेश्वर पेश किया गया।

   *उक्त अभियुक्त राकेश पी वर्मा के विरुद्ध जिला नॉर्थ गोवा के परनेम(Pernem) थाने में FIR- no 55/2021 धारा-406 IPC का अभियोग पंजीकृत है* 


पुलिस टीम का विवरण –
1.निरी0 राजेंद्र सिंह रावत( प्रभारी साइबर क्राइम सेल )
2.उ0नि0श्री जीवन सिंह चुफाल(SO कौसानी)

  1. उ0नि0 कुंदन सिंह रौतेला (प्रभारी एसओजी)
  2. आरक्षी हरिशंकर मिश्रा।
  3. महिला आरक्षी दीपा आर्या।
  4. आरक्षी इमरान खान एस0ओ0जी0/ साइबर क्राइम सेल।
  5. आरक्षी चंदन कोहली (एस0ओ0जी0/ साइबर क्राइम सेल)
Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें