Uttarakhand News:बाघ ने महिला पर किया हमला, “पूर्णागिरि”माता का उद्घोष कर दो महिलाएं खूंखार बाघ के मुंह से खींच लाईं जिंदगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दोनों जंगली जानवरों का आतंक है टनकपुर में घास (पत्ती चारा) लेने बूम रेंज के जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने और पत्थर से हमला करने के बाद बाघ जंगल में भाग गया। घायल महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर पर 21 टांके आए। इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल में न जाए।

Ad


बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह टनकपुर के ऊचौलीगोठ गांव की गीता देवी (36) पत्नी रमेश सिंह दो अन्य महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल में गई थी दूर बूम रेंज के जंगल में गई थीं। इस दौरान बाघ ने गीता देवी पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर सुनने के बाद कुछ दूरी पर घास काट रहीं साथी महिलाओं ने हिम्मत कर बाघ पर लकड़ी-पत्थर बरसाए। बाघ पीछे हटा लेकिन कुछ ही देर बाद उसने महिला पर दोबारा हमला किया और करीब चार मीटर तक गीता देवी को घसीटता हुआ ले गया।

गीता के साथ गईं महिलाओं ने भी हिम्मत नहीं हारी और पूर्णागिरि देवी के उद्घोष लगाने के साथ ही उन्होंने बाघ पर खूब पत्थर और लकड़ी से प्रहार किया, जिस पर बाघ पीछे हटा और जंगल की ओर भाग गया। दोनों महिलाएं किसी तरह गीता देवी को जंगल से बाहर सड़क तक लाईं महिला का प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है जहां उसका इलाज चल रहा है फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और उसके सर में 21 टांकेलगे हैं।

टनकपुर में बाघ के हमले को देखते हुए वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की नसीहत दी है। साथ ही कुछ दिनों तक जंगल जाने से बचने की अपील भी की गई है।
वन विभाग का कहना है कि लोग घास या लकड़ी काटने जंगल के अंदर ना जाए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें