Uttarakhand News:PUBG पर प्यार : प्रेमी के लिए उत्तराखंड पहुंची युवती,तलाश करते घर वाले पहुंचे तो उड़े होश

पबजी गेम खेलते-खेलते प्यार का बुखार एक लड़की पर यूं चढ़ा कि हर कोई दंग रह गया। कर्नाटक से उत्तराखंड पहुंची लड़की की तलाश में माता-पिता पहुंचे तो पूरा मामला जानकर उनके होश उड़ गए। पपजी गेम पर दोनों के बीच प्यार परवान ऐसा चढ़ा कि युवती घर छोड़कर बाजपुर चली आई और दोनों एक दूसरे के हो गए।
इधर, कर्नाटक में परिजनों ने युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। युवती परिवार वाले दो हजार किलोमीटर का सफर तय कर माता-पिता के पहुंचने से पहले ही लड़की ने कोर्ट मैरिज कर ली।वहीं युवती की तलाश करते हुए माता-पिता रविवार को कर्नाटक पुलिस के साथ बाजपुर पहुंच गए। युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है। अब वह उसी के साथ रहेगी। आखिरकार माता-पिता और कर्नाटक पुलिस को युवती की जिद के आगे वासस जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गांव मरियमपुर में रहने वाला आदित्य कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है।
पुलिस के अनुसार कर्नाटक निवासी एक युवती का बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी युवक के साथ पब्जी गेम के दौरान दोस्ती हो गई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन दिसंबर को युवती कर्नाटक से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। उसके बाद बाजपुर पहुंच गई। सात दिसंबर को प्रेमी युगल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली।
लॉकडाउन के दौरान उसने मोबाइल पर पबजी गेम खेलना शुरू किया था। इस दौरान उसकी बातचीत थाना तुंगानगर सुमोगा कर्नाटक की रहने वाली सुमैया से होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी हो गय।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान