उत्तराखंड: KYC के नाम पर SBI बैंक कर्मचारी बताकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 10 लाख की ठगी, आप भी रहे सावधान

साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं साइबर अपराधियों ने इस बार एक रिटायर्ड प्रोफेसर को अपना शिकार बनाया है. रिटायर्ड प्रोफेसर से बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर 9.85 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर प्रोफेसर से संपर्क किया और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
देहरादून में एक रिटायर्ड प्रोफेसर से साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट करने के बहाने 9.85 लाख रुपये की ठगी की। ठग ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर प्रोफेसर से संपर्क किया और पेंशन के लिए खाते की केवाईसी की आवश्यकता बताई। प्रोफेसर अपने बेटे के साथ देहरादून के कैपिटल हाइट्स आईटीबीपी रोड में रहते हैं, उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने आश्वासन दिया कि उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं है और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए केवाईसी कर दी जाएगी।
इसके बाद ठग ने प्रोफेसर से एसबीआई की एप डाउनलोड करवाने और एक लिंक भेजकर फार्म भरवाया। जैसे ही प्रोफेसर ने फार्म भरा उनके मोबाइल पर बैंक लेनदेन और इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित मैसेज आने लगे। ठग ने उनकी ई-मेल आईडी और इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड बदलकर खाते से 9.85 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO