उत्तराखंड के IFS अधिकारी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मामले पर विभागीय जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के एक वरिष्ठ आईएफएस अफसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है आरोप लगने के बाद विभाग ने उनके पद से हटाते हुए वन विभाग के मुख्यालय ऑफिस से अटैच कर दिया गया है । जिस पर अब विभागीय जांच शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार विभागीय स्तर पर बनाई गई विशाखा कमेटी भी इस पर अलग से जांच करेगी. खास बात ये है कि आईएफएस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने के बाद प्रदेशभर की नौकरशाही में आज यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

आईएफएस अधिकारी पर पर आरोप है कि उन्होंने विभाग में ही तैनात एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत के आधार पर बिना देर किए यह कार्रवाई करते हुए देहरादून मुख्यालय से अटैच किया है.
बताया जा रहा है की आईएफएस अधिकारी महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया है की महिला संबंधी अपराध बेहद गंभीर विषय है और ऐसे मामले में लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
इस मामले को लेकर विभाग में सन्नाटा छाया हुआ है. कोई भी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. बताया गया है कि यह युवती इसी विभाग में जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च (JRF) फेलो के रूप में काम कर रही थी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें