हल्द्वानी:शहर के जाने-माने चर्चित जालसाज बिल्डर गिरफ्तार, सत्ता और अधिकारियों में है अच्छी पकड़। -देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर के जाने-माने बिल्डर को पुलिस ने जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बिल्डर पर हल्द्वानी कोतवाली में चेक बाउंस के जालसाजी का मामला दर्ज था जिस मामले में वह फरार चल रहा था सत्ता और अधिकारियों के गलियारों में अपनी पहुंच रखने वाला बिल्डर धनंजय गिरी को एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने रामपुर रोड से गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि धनंजय गिरी को वारंटी की गिरफ्तारी के तहत गिरफ्तार किया गया है उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आरोपी को धारा 138 एनआई एक्ट, के तहत दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है.अभियुक्त धनन्जय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी लंबे समय से फरार चल रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


बताया जा रहा है कि करोड़ो रुपए का चेक बाउंस का मामला है जिसके तहत आरोपी फरार चल रहा था.
बताया जा रहा है कि आरोपी बिल्डर सत्ता और अधिकारियों के बीच अपनी अच्छी पहुंच रखता है बिल्डर ठेकेदारी और प्रॉपर्टी का काम करना धनंजय गिरी का काम है पूर्व में भी धनंजय गिरी पर जालसाजी के मामले सामने आ चुके हैं. धनंजय गिरी हमेशा से चर्चाओं में रहा है. जानकारी के अनुसार धनंजय गिरी के इस खेल में बैंक के कुछ कर्मचारी भी शामिल है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें