हल्द्वानी: (अच्छी खबर )5 मार्च से लालकुआं- अमृतसर ट्रेन का संचालन होगा शुरू, देख टाइम टेबल
हल्द्वानी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15015/15016 लालकुआँ-अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस का संचलन 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से तथा 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से चलाई जाएगी।
15015 लालकुआँ-अमृतसर एक्सप्रेस 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआँ से 13.40 बजे प्रस्थान कर रूद्रपुर सिटी से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 16.15 बजे, सहारनपुर से 20.30 बजे, अम्बाला से 22.10 बजे, लुधियाना से 23.56 बजे तथा दूसरे दिन जलन्धर सिटी से 00.55 बजे छूटकर अमृतसर 02.20 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 15016 अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05.55 बजे प्रस्थान कर जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, लुधियाना से 08.12 बजे, अम्बाला से 10.05 बजे, सहारनपुर से 11.25 बजे, मुरादाबाद से 15.00 बजे तथा रूद्रपुर सिटी से 16.50 बजे छूटकर लालकुआँ 17.35 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश