हल्द्वानी:शेर नाले में मैजिक वाहन का चालक बहा, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी-देखे-VIDEO
हल्द्वानी:पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बारिश जारी है पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते मैदानी क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं. हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में आने वाले शेर नाले में मैजिक वाहन का चालक बह गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई .
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर सुबह करीब 3:00 बजे सितारगंज से हल्द्वानी आ रहे तीन लोग मैजिक वाहन में सवार थे इस दौरान उनका वाहन शेर नाले के तेज बहाव में फंस गया इस दौरान दो लोग उतरकर सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन मैजिक चालक का मोबाइल वाहन में छूट गया जिसके बाद वह मोबाइल निकाल रहा था तभी अचानक तेज पानी आ गया जिसके बहाव में बह कर चला गया, स्थानीय लोगों ने ग्रामीण की बहने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम देर सुबह से लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है.
लापता चालक का नाम त्रिलोक सिंह बिष्ट है जो गौलापार के दानीबंगर का रहने वाला है. एसएसपी नैनीताल बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस लगी हुई थी जहां ट्रैफिक को रोक कर रखा गया था जहां करीब 1:00 बजे पानी कम होने के बाद लोगों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक खोल दिया गया था लेकिन अचानक पहाड़ों से भारी मात्रा में नाले में पानी आ गया जहां मैजिक वाहन फंस गया. जिसके बाद हादसा हुआ है लापता व्यक्ति के के तलाश में पुलिस और
एसडीआरएसपी टीम में लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि नदी नाले को पार करने के दौरान सावधानी बरतें उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डालकर नदी नाले को पार कर रहे हैं ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन