हल्द्वानी:डीआईजी कुमाऊं ने 16 इंस्पेक्टरों के किए दूसरे जिलों में तबादले.

हल्द्वानी:लोकसभा चुनाव और लंबे समय से एक ही जगह पर कई सालों से जमे कुमाऊँ मंडल के अलग-अलग जिलों के शोले इंस्पेक्टर को तबादला किया है. डीआईजी कुमाऊ डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने आदेश जारी करते हुए विगत 3 वर्षों से एक ही जनपद में तैनात निरीक्षकों के विभिन्न जनपदों में ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिए हैं. उपमहानिरीक्षक कुमाऊ ने 16 इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं जिसमें पांच इंस्पेक्टर उधम सिंह नगर जनपद से पहाड़ भेजे गए हैं.वहीं अल्मोड़ा जनपद के 5,पिथौरागढ़ के 3,बागेश्वर के 2 और जनपद नैनीताल के एक निरीक्षक की तबादला सूची जारी की गई है.

इंस्पेक्टर बसंती आर्य को उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा भेजा है, विजेंद्र शाह को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, जगदीश सिंह देवता को उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा, सलाउद्दीन को उधम सिंह नगर से बागेश्वर, प्रीतम सिंह को नैनीताल से पिथौरागढ़, अरुण कुमार को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, राजेश यादव को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, नासिर हुसैन को अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, श्वेता दिगारी को अल्मोड़ा से बागेश्वर, अजय लाल शाह को अल्मोड़ा से बागेश्वर, राजेंद्र सिंह रावत को बागेश्वर से अल्मोड़ा, त्रिलोक राम को बागेश्वर से अल्मोड़ा, प्रभात कुमार को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, हिमांशु पंत को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा,मोहनचंद पांडे को पिथौरागढ़ से बागेश्वर जनपद को भेजा है. सभी लोग तत्काल प्रभाव से उनको नव नियुक्ति स्थान पर भेजा जाता है.
आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों के क्रम में यह सभी स्थानांतरण किए गए हैं ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO