उत्तराखंड में ‘मिशन 5’ में जुटी BJP, 2 कलस्टरों में बांटी लोकसभा चुनाव, इन दो मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों को जीतने का दावा कर रही बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके चलते प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों को 2 क्लस्टर में विभाजित किया गया है. बीजेपी ने उत्तराखंड सरकार के दो मंत्रियों को इन क्लस्टरों का इंचार्ज नियुक्त किया है.

Ad


कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को टिहरी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट के इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है. कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा दो युवा मंत्रियों को क्लस्टर इंचार्ज बनाया गया है.

भाजपा ने प्रदेश की हर लोकसभा सीट पांच लाख वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी बी श्रेणी की सीटों को एक श्रेणी में लाएगी।संकल्प को पूरा करने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक को मैदान में डटने के निर्देश दिए गए।
पार्टी के सात मोर्चे हैं और प्रत्येक मोर्चे की अपनी अलग भूमिका होगी। हर मोर्चा अपने-अपने अभियान को लेकर कार्यक्रम करेगा, जो 31 मार्च तक चलेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए देश में भाजपा ने जिन नेताओं को क्लस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप गई है, उनकी 16 जनवरी को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही सीटों की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भी सियासी हलचल बढ़ी हुई है. पार्टी किस उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है, क्या मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताया जाएगा या किसी नए नेता को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. इस समय बीजेपी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें