हल्द्वानी: आबकारी विभाग ने 50 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, चुनाव में पिलाई जानी थी शराब

हल्द्वानी: नैनीताल जिला आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है जहां एक घर के छत से करीब 50 पेटी शराब बरामद किया है पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख के आसपास बताई जा रही है.
आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए आबकारी विभाग, जनपद नैनीताल के संयुक्त अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर नैनीताल जिले के कटना नियर सुन्नी बैण्ड, थाना मुक्तेशवर तहसील धारी अंतर्गत एक मकान में छापामारी की गई जहां मकान के छत से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी ब्रांड की शराब बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि करीब 50 पेटी शराब मकान की छत के ऊपर रखी हुई थी. मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राम सिंह लमगड़िया,निवासी-कटना का रहने वाला है. बरामद शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है.
पूछताछ में पता चला कि शराब को लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयोग की जानी थी. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों को शराब सप्लाई होनी थी.
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रहीहै
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आबकारी विभाग के टीम लगातार जगह-जगह छापामारी अभियान चला रही है जिसके तहत आबकारी विभाग की टीम को कामयाबी मिली है.संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक खजान शर्मा देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मण्डलीय व जनपदीय प्रर्वतन दल के साथ गणेश राणा व कैलाश चन्द्र जोशी, मौजूद रहे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO