Haldwani Cyber Fraud: कारोबारी ने पैसे दोगुने के लालच में गवाएं 28 लाख

हल्द्वानी :साइबर फ्रॉड के लेकर पुलिस द्वारा लोगों को जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूक भी किया जा रहा है उसके बावजूद भी लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा परिक्षेत्रीय साईबर सैल का गठन किया गया सोमवार को परिक्षेत्रीय साईबर सैल में भाष्कर सिंह निवासी हल्द्वानी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया कि मेरे फोन पर एक जीतो स्टार इंण्डिया करके लिंक आया था,
जिस पर भाष्कर सिंह द्वारा 05 लाख रु पैसे दोगुना के चक्कर में डाल दिये,
जब शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके साथ धोखाधडी हो गयी तो उनके द्वारा पैसे देना बन्द कर दिया किन्तु किन्तु उपरोक्त जीतो स्टार कम्पनी के द्वारा शिकायतकर्ता का मोबाईल क्लोन कर उसकी व्यक्तिगत जानकारी ले ली , व शिकायतकर्ता का फोटो एडिट कर फोटो शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों के मोबाईल नम्बर पर भेजने लगा व शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करते रहे ।
इसी क्रम में शिकायत कर्ता द्वारा लोक लज्जा के भय से लगातार पैसे भेजने शुरु कर दिये जिसके लिए पीडित ने अपनी जमीन, सोना बेचकर, कर्ज लेकर मार्च 2023 से अब तक कुल 28 लाख रुपये दे चुका है। अब पीडित भाष्कर उरोक्त मानसिक रुप से पीडित हो गया ।
पीडित को उसका पैसा वापस दिलाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा साईबर टीम को निर्देशित किया हर सम्भव प्रयास करें । साथ ही आम जनता से यह भी अपील की कि –
1- किसी अन्जान लिंक पर क्लिक न करें ।
2- व्हाटसप पर आने वाली अन्जान वीडियो कॉल पर बात न करें
3- इस प्रकार की कोई घटना घटित होने पर तत्काल साईबर हैल्प लाईन नम्बर -1930 पर कॉल करें ।
4- पुलिस को सूचित करने में संकोच न करें अपनी शिकायत पुलिस से जरुर करें ।
5- कुमायूँ परिक्षेत्र के मो0न0- 8077713006 पर भी सूचित कर सकते है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO