हल्द्वानी:सूदखोर अब हो जाएं सावधान,एसएसपी ने चिन्हित करने के दिए निर्देश,होगी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में सूदखोरी का कारोबार खूब फल फूल रहा है. ब्याज माफिया लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनको ब्याज पर पैसे दे रहे हैं कई बार ऐसी नौबत आ रही है कि लोग ब्याज नहीं चुकाने की स्थिति में ब्याज माफिया के दबाव में आकर आत्महत्या करने को मजबूर है. ऐसे में पुलिस अब ब्याज माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही हैं.

Ad


बताया जा रहा है कि शहर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो ब्याज का कारोबार कर रहे हैं ऐसे ब्याज माफिया अवैध तरीके से लोगों को ब्याज देकर परेशान करते हैं. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा हल्द्वानी शहर में बड़े संख्या में कई ऐसे लोग हैं जो अवैध तरीके से ब्याज का कारोबार करते हैं जिनके चंगुल में फंसे कुछ लोगों ने आत्महत्या भी की है जिसमें पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस इस मामले में बेहद गंभीर है शहर के ऐसे ब्याज माफियाओं पर अब नकेल कसी जाएगी.

एसएसपी ने कहा कि शहर में अवैध रूप से ब्याज का काम करने वाले ब्याज माफिया को चिन्हित किया जा रहा है जो भी अवैध तरीके से ब्याज का कारोबार करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


गौर है की हल्द्वानी शहर के हर कोने में अवैध ब्याज का धंधा जमकर फल फूल रहा है ऐसे में इन ब्याज माफियाओं के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी बेहद जरूरी है ब्याज माफियाओं के चंगुल में फंसकर कई लोगों के घर बर्बाद हो गए तो कुछ लोगों ने आत्महत्या तक की है ऐसे में उन लोगों पर कार्रवाई बेहद जरूरी है.
एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि अवैध रूप से ब्याज का काम करने वाले लोगों के चुंगल में नही फंसे. माफिया द्वारा ब्याज को लेकर किसी तरह का उत्पीड़न किया जा रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दे.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें